दून संस्कृति एवं हर्बल फाउंडेशन की सराहनीय पहल,मदर्स डे पर शुरू की बीमार व घायल गायों की देखभाल करने की नई मुहिम

देहरादून -भारत वर्ष में गाय को माँ कहा जाता है और उसको माता का दर्जा भी दिया गया है। दूंन संस्कृति एवम हर्षल फाउंडेशन ने निश्चय किया कि क्यों ना इस मदर्स डे पर गायो की देखभाल की एक शुरुवात की जाए। इसी सोच के अंतर्गत मदर्स डे की पूर्व संध्या पर इन संस्थाओं के सदस्यों ने रतनपुर स्थित गौशाला मैं एक कार्यक्रम किया।
इस गोशाला मे ज्यादातर घायल गायो को रखकर उनकी चिकित्सा आदि की जाती है। इस मुहिम के अंतर्गत पंखे लगा रहे है। गायो की मरहम पट्टी के लिए आवश्यक दवाइयां, कॉटन ओर पट्टीयां प्रचुर मात्रा में दे रहे है। साथ ही गायो के लिए हरे ओर सूखे चारे की व्यवस्था भी प्रचुर मात्रा में कर रहे है। 5000/- चारे के लिए दिए।
गायो की माँ के रूप मे सेवा का यह एक सराहनीय प्रयास शुरू किया गया है। इस नई मुहिम को शुरू करने मे अनीता गुप्ता, अंजना, आशा, गुलशन सरीन, कल्पना, कमला, मिथलेश सती,रमा गोयल,अनिता अग्रवाल, मंजरी,एकता, रश्मि अग्रवाल, कंचन,संतोष,सरिता, उषा नागलिया,विजय शर्मा, मनीषा, स्वीटी कलेर,आदि सदस्यों ने सहयोग किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष रमा गोयल, विजय शर्मा, अनिता अग्रवाल, अनिता गुप्ता, मंजरी सक्सेना, अंजना, रश्मि, उषा नागलिया,स्वीटी कलेर, शालिनी तोमर, सरिता,एकता सब्बरवाल आदि सदस्य उपस्थित थे।
इस गोशाला का संचालन आशु जी एवं मिली जी द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।