नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। हालांकि राजधानी देहरादून समेत मैदानी इलाकों में करीब तीन दिन बाद धूप खिली, लेकिन पहाड़ी इलाकों में बादल छाए हुए हैं। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राज्य के नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। कुमाऊं में भारी बारिश के बाद टनकपुर में शारदा नदी उफान पर आ गई। जिसके बाद शारदा चुंगी कॉलोनी में घरों में पानी घुस गया। पुलिस-प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट किया है।

इन जिलों में मौसम विभाग की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञानियों ने राज्य के अन्य जिलों में भी तेज गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावनाएं जतायी हैं। जहां तक राजधानी दून का सवाल है तो मौसम विज्ञानियों ने राजधानी दून व आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed