“अनुरागिनी”संस्था द्वारा आयोजित”नई रोशनी” के उदघाटन सत्र में उत्साह पूर्वक भागीदारी की अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं ने

उरई(जालौन)। पति पत्नी जीवनरुपी गाडी के दो पहिये होते है जिसमे आपस में सामंजस्य और परस्पर सहयोग की भावना होनी चाहिये उपरोक्त विचार अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह ने अनुरागिनी संस्था के तत्वाधान में आयोजित अल्पसंख्यक महिलाओ के नेतृत्व विकास सम्बन्धी छः दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम नई रोशनी के उद्धघाटन अवसर पर व्यक्त किये उन्होने कहा कि महिलाये जब आर्थिक रुप से सशक्त होगी तब परिवार का संचालन बेहतर तरीके से कर सकेगी अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि आज प्रत्येक क्षेत्र में महिलाये अग्रणी भूमिका निभा रही है। प्रशिक्षण के माध्यम से उनको शैक्षणिक एंव कानून की जानकारी देकर जागरुक किया जायेगा जो उनको आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करेगा बल्लभनगर बजरिया स्थित मदरसा अरबिया रहमानियॉ में अल्पसंख्यक मंत्रालय (भारत सरकार) की महत्वपूर्ण योजना नई रोशनी के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ अपर जिलाधिकारी एंव अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया।

अनुरागिनी संस्था के अध्यक्ष डॉ0 प्रवीण सिंह जादौन ने प्रशिक्षण के उददेश्य के बारे में बताया कि अल्पसंख्यक महिलाओ के नेतृत्व क्षमता विकसित करने एंव उनको रोजगार परक कार्यक्रमो से जोडा जायेगा जिससे उनका आर्थिक विकास हो सके 125 महिलाओ के पॉच बैंच बनाये गये है जिसमें प्रशिक्षक एंव विषय विशेषज्ञो द्वारा छः दिनो में स्वास्थ्य शिक्षा, पोषक आहार स्वच्छता , डिजिटल साक्षरता , कानूनी साक्षरता, सामाजिक एंव व्यवहार परिवर्तन कौशल शिक्षा की जानकारी प्रदान की जायेगी । मदरसा के संरक्षक अयूब अंसारी ने सभी अथितियो का स्वागत करते हुये कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम से महिलाओ मे नई ऊर्जा विकसित होगी वह विकास परक योजनाओ से लाभ प्राप्त कर विकास की मुख्य धारा से जुडेगी उद्धघाटन समारोह की अध्यक्षता कर रहे हाजी मोहम्मद इस्माइल खॅान ने संस्था द्वारा आयोजित अल्पसंख्यक महिलाओ के लिये नई रोशनी कार्यक्रम की सराहना की जिससे अल्पसंख्यक समुदाय में जागृति आयेगी महिलाये शिक्षित होकर आत्मनिर्भर बन सकेगी कार्यक्रम में सभी अतिथियो का आभार व्यक्त भारत विकास परिषद के जनपद के जिलाध्यक्ष अजय कुमार महतेले ने किया इस अवसर पर संस्था द्वारा 125 महिलाओ को पाठ्य सामग्री वितरित की गयी इस अवसर पर राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के प्रबन्धक रंजीत सिंह नई रोशनी कार्यक्रम की प्रशिक्षिका नेहा अन्जुम , आतिया परवीन , सन्तोषी विश्वकर्मा , विनीता पाण्डेय , अपूर्वा सिंह, पूनम महतेले, स्वाती सिंह, एंव विषय विशेषज्ञ कुन्दन सिंह , रविन्द्र सिंह , जितेन्द्र पाण्डेय, राहुल समाधिया , लक्ष्मीप्रसाद राजपूत श्याम प्रताप, प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।