श्री पृथ्वी नाथ महादेव मंदिर का महाकालेश्वर रूप में हुआ अदभुत श्रंगार

देहरादून। परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रविंद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज शिवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिर में हरिद्वार से लाए पवित्र गंगाजल के साथ ही दूध दही घी शक्कर पंचामृत आदि से श्री रुद्री जी के पाठों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ से सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया तथा उनको पुष्प पुष्प माला बिल्व पत्र विल्वफ़ल पंच मिठाई आदि अर्पित कर धूप दीप दर्शाई गई तथा मनोकामना पूर्ण की प्रार्थना की गई।

रुद्राभिषेक के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को विशेष रूप से व्रत वालों को मकानों से बनी खीर का प्रसाद वितरित किया गया। गत रात्रि से ही मंदिर में कावड़ियों का आना प्रारंभ हो गया था जो प्रातः होते होते एक भारी भीड़ के रूप में सभी ने श्री पृथ्वी नाथ महादेव जी मंदिर में सामूहिक जलाभिषेक किया तथा बम बोल बम बम बोल के जोरदार जयघोष से मंदिर की परिक्रमा की इस अवसर पर सेवा डाक कावड़ लेकर आए सेवादारों ने भी श्री पृथ्वी नाथ महादेव जी का जलाभिषेक किया।

मंदिर प्रांगण में धरती पर लेट लेट कर श्री पृथ्वीनाथ मंदिर में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने महादेव जी का जलाभिषेक किया। आम श्रद्धालुओं ने भी आज प्रातः से ही मंदिर में आना प्रारंभ कर दिया था जो दिन होते होते भारी भीड़ में तब्दील हो गया हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री पृथ्वी नाथ महादेव जी का आज जलाभिषेक किया 9 किलो का।

1 श्रद्धालु ने आज लगभग 9 किलो अष्ट धातु से बने भव्य नाग वासुकी जी का श्री पृथ्वी नाथ महादेव जी के चरणो में अर्पण किया उन्होंने अवगत करवाया कि यह उन्होंने विशेष रूप से मुरादाबाद से बनवाया है।

सेवा दल ने शिवपुराण की की पूजा आज प्रातः में सेवा दल द्वारा सामूहिक रुप से पूज्य व्यास पीठ पर विराजमान शिव महापुराण जी की पूजा अर्चना की तथा साईं काल में कथा का वाचन करते हुए पूज्य व्यास श्री ललित शाह जा ने कहां शिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ जी को जलाभिषेक करने का विशेष महत्व होता है। उन्होंने कहा जो श्रद्धालु यदि पूरे वर्ष भर में मात्र शिवरात्रि को भी यदि अगर जल चढ़ाएं तो भोले तत्काल उस पर प्रसन्न होते हैं।
महाकालेश्वर स्वरूप ने किया अभिभूत
आज साईं काल में श्री पृथ्वी नाथ महादेव जी का उज्जैन की तर्ज पर महाकालेश्वर रूप का भव्य श्रृंगार किया गया तथा उन को विभिन्न प्रकार की मिष्ठान का भोग अर्पण किया गया। इस अवसर पर श्रृंगार संयोजक श्री प्रवीण गुप्ता व रजनीश यादव ने बताया कि इस श्रृंगार के लिए वह लगभग विगत 15 दिनों से मेहनत कर रहे थे इसके पश्चात सामूहिक आरती की गई और सभी को प्रसाद वितरित किया गया इस अवसर पर सर्व श्री दिगंबर दिनेश पुरी जी दिगंबर भागवत पुरी जी पंडित भारत भूषण भट्ट व रजनीश यादव प्रवीण गुप्ता बंसल नवीन गुप्ता राजेंद्र आनंद अनुराग गुप्ता अनुराग गोयल दिलीप सैनी विक्की गोयल दीपक मित्तल नीरज गोयल राजकुमार गुप्ता अनिल गुप्ता रोशन जायसवाल अनिल गोयल नवीन जैन आदि श्रद्धालु व सेवादार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।