Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

श्री गुरु राम राय इण्टर कालेज सहसपुर को स्वच्छता एवं खेल महाकुम्भ के सफल आयोजन हेतु मिले प्रशस्तिपत्र

देहरादून- (हरिशंकर सैनी द्वारा)-खण्ड शिक्षा अधिकारी सहसपुर श्री पंकज कुमार शर्मा ने श्री गुरु राम…

कैबिनेट मंत्री प्रकाश पन्त के प्रयास हुए फलीभूत, पिथौरागढ़ की नैनी-सैनी एयरपोर्ट को मिली डीजीसीए से अनुमति

देहरादून/नैनीताल- उत्तराखण्ड के वित्त मंत्री श्री प्रकाश पन्त ने अवगत कराया कि पिथौरागढ़ स्थित नैनी-सैनी…

विकासनगर पुलिस चौकी इंचार्ज के खिलाफ मोर्चा खोला आम आदमी पार्टी ने

देहरादून/विकासनगर-आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनता द्वारा डाकपत्थर चौक पर विकासनगर चौकी इंचार्ज…

भाजपा ने अटल जयंती पर शुरू किया “सैल्फी विद कमल” अभियान

देहरादून–उत्तराखंड भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर एक अभिनव कार्यक्रम…

You may have missed