Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

अटल जी की जयंती 25 दिसम्बर पर “अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना ” होगी जनसमर्पित

देहरादून–आमजन को बेहतर एवं उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “अटल आयुष्मान…

NIBH मे दो दिवसीय गोष्ठी”अन्तर्निवेश” का सफल आयोजन, निदेशक नचिकेता राउत की सर्वत्र सराहना

देहरादून राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान देहरादून में दो दिवसीय संगोष्ठी”‘अन्तर्निवेश” नामक विषय पर सम्पन्न…

देहरादून में नेशनल हैन्डलूम ऐक्सपो का शुभारंभ 24 दिसम्बर सोमवार से, मुख्यमंत्री करेंगे उदघाटन

देहरादून–(विकास कुमार द्वारा) उत्तराखंड वासियों को देश के भिन्न भिन्न प्रान्तों के हस्तशिल्प से रुबरु कराने…

You may have missed