Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

उड़ान योजना के तहत 26 दिसम्बर से पन्तनगर–देहरादून के मध्य हवाई सेवा होगी शुरू

देहरादून–विमानन कंपनी एलाइंस एअर 26 दिसम्बर से पंतनगर से देहरादून के लिए भरेगा उड़ान।पंतनगर हवाई…

पन्तनगर विश्वविद्यालय की सराहनीय पहल :सामुदायिक रेडियो सेवा द्वारा कार्यशाला की आयोजित

पंतनगर (उत्तराखंड)– पंतनगर विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय के शैक्षणिक तकनीकी प्रकोष्ठ में आज सामुदायिक रेडियो…

क्रिकेट मैच:कमिश्नर राजीव रोतेला के शानदार प्रदर्शन से कमिश्नर एलेवन ने 63 रनों से हराया इन्डस्ट्रीज एलेवन को

रुद्रपुर/हल्र्द्वानी– कुमांऊ गढवाल चैम्बर्स आफ कामर्स व सिडकुल इन्टर प्राईजेज बैलफेयर सोसाइटी के सौजन्य से…

एक्साइज आंदोलन के दौरान सराफा व्यापारियों पर दर्ज मुकदमे होगे वापस :सुनील मैसौन

देहरादून–सराफादेहरादून–सराफा मन्डल देहरादून के अध्यक्ष सुनील. मैसौन ने बताया. कि.वर्ष 2016 में एक्साइज आंदोलन के…

बुन्देलखण्ड सां.एवं सह.परिषद,लखनऊ ने पुण्य तिथि पर कोटि कोटि नमन किया सरदार पटेल को

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)–बुंन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवँ सामाजिक सहयोग परिषद लखनऊ के अध्यक्ष महेंद्र कुमार तिवारी ने…

You may have missed