Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

सहकारिता सप्ताह के अन्तर्गत भूमि विकास बैंक द्वारा विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन

लखनऊ :सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत आज भूमि विकास बैंक उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित सहकारी विचार…

लोकसभा चुनावों हेतु बसपा ने बनाई ठोस रणनीति, राजेश जाटव व अन्य को सौंपे महत्वपूर्ण दायित्व

(सुरेन्द्र अग्रवाल द्वारा) झांसी/उरई। वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में बुन्देलखण्ड क्षेत्र की…

अनंत कुमार के दुखद निधन के बाद संसदीय कार्य नरेन्द्र सिंह तोमर को एवं रसायन मंत्रालय का जिम्मा सदानंद गौड़ा को

नईदिल्ली/लखनऊ। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मंत्रिमंडल की सलाह के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार…

त्रुटिहीन मतगणना के लिए सभी कार्मिक पूरी एकाग्रता से निभाएं अपना दायित्व :विनोद कुमार सुमन

हल्द्वानी- आयोग के निर्देशानुसार आगामी  20 नवम्बर (मंगलवार) को मतगणना कार्य सम्पन्न होगा। मतगणना कार्य…

You may have missed