Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

योगेश अग्रवाल जी से प्रेरित होकर वैर्साटेज कंपनी ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

देहरादून। देहरादून वैसटिज कंपनी के अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से आई एम ए ब्लड…

जनपद जालौन के कोंच नगर के अग्रवंसियो ने प्रस्तुत किए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम

गिरिजा शंकर अग्रवाल द्वारा- कोंच(जालौन)- अग्रवंश उत्थान समिति के द्वारा शनिवार को कई सांस्कृतिक प्रतियोगिताओ…

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पत्रकार हितों के लिए छेड़ेगी जोरदार आन्दोलन : विश्वजीत नेगी

देहरादून।  श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी में निर्णय के अनुसार 18 अक्टूबर से 18…

महामहिम राज्यपाल ने किया पन्तनगर विश्वविद्यालय का भ्रमण, किसानों को वास्तविक लाभ दिलाने पर दिया जोर

पंतनगर। पंतनगर विष्वविद्यालय में आज माननीय राज्यपाल, उत्तराखण्ड, श्रीमती बेबी रानी मौर्या, ने समन्वित कृषि…

15 वे वित्त आयोग का प्रस्तावित भ्रमण बेहद महत्वपूर्ण : विनोद कुमार सुमन जिलाधिकारी

नैनीताल- केन्द्र द्वारा राज्य को प्राप्त होने वाली धनराशि में वित्त आयोग की सिफारिशों की…

जनसमस्याओं का गहन परीक्षण कर निस्तारण के निर्देश दिये जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने

रामनगर/हल्द्वानी- जन समस्याओं के प्रभावी रूप से निस्तारण हेतु वार्षिक रोस्टर के अनुसार रामनगर का…

You may have missed