Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मदत्त शर्मा के नेतृत्व में एनयूजे के डैलीगेशन ने महानिदेशक दीपेन्द्र चौधरी को अवगत कराया पत्रकारों की समस्याओं से

देहरादून। नेशनल यूनियन आंफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखंड NUJ (I) के प्रांतीय अध्यक्ष ब्रह्मदत शर्मा के नेतृत्व में…

कोंच के अधिवक्ताओं के आन्दोलन की महत्वपूर्ण सफलता, क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद भानु वर्मा ने दिलाया सहयोग का भरोसा

(गिरजाशंकर अग्रवाल द्वारा) कोंच(जालौन)- एसडीएम के अमर्यादित आचरण को लेकर फिर अधिबक्ताओ ने बैठक कर…

उपजिलाधिकारी की मनमानी कार्य प्रणाली के विरोध में कोंच के वकीलों ने खोला मोर्चा, अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की घोषणा

(गिरजाशंकर अग्रवाल द्वारा) कोंच (जालौन)- उप जिलाधिकारी लल्लन राम की कार्यशैली से नाराज अधिवक्ताओं ने…

महाराजा अग्रसेन के सिद्धान्त “एक ईंट- एक रुपया” को अपनाकर सभी वर्गों के उत्थान को दृढ़संकल्पित है अग्रवाल समाज महासभा : विकास गर्ग

(सुरेन्द्र अग्रवाल द्वारा) देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जिस नारे “सबका साथ-सबका विकास” को अन्तर्राष्ट्रीय…

दो सेवा निवृत्त अधिकारी चन्द्र सिंह नपलच्याल व जे पी ममगांई चुने गए सूचना आयुक्त

देहरादून – शनिवार को सूचना आयुक्तों के चयन के सम्बंध में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत…

वित्त मंत्री प्रकाश पन्त ने फलदार पौधे रोपे हल्द्वानी के मेडिकल कालेज परिसर में

हल्द्वानी  – प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत ने राजकीय मेडिकल कालेज…

You may have missed