Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

आकाशवाणी केन्द्र देहरादून से प्रसारित कहानी ‘‘डाक्टर-साहब’’ ने रेखांकित किया जीवन के उच्च मानदण्डों को

(सुरेन्द्र अग्रवाल द्वारा) देहरादून। चिकित्सा के पेशे में दिनोंदिन अधिक से अधिक धन कमाने की…

नवागन्तुक महानिदेशक सूचना दीपेन्द्र चौधरी ने किया कार्यभार गृहण, अपर निदेशक डॉ अनिल चन्दोला ने बुके भेंट कर किया स्वागत

देहरादून। सोमवार को श्री दीपेन्द्र कुमार चौधरी ने सूचना महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वर्ष 2007…

उत्तराखंड के छोटे व्यापारियों को जीएसटी काउंसिल की सौगात, 10 लाख से बढाकर 20 लाख की गई टर्नओवर की सीमा

नई दिल्ली /देहरादून। शनिवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में 28वीं GST Council की बैठक केंद्रीय मंत्री…

श्रावण मास को 28 जुलाई से 27 अगस्त तक शिव महोत्सव के रूप में मनाएगी श्री पृथ्वी नाथ महादेव मंदिर सेवा समिति

देहरादून। श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर सेवा दल की आम सभा आज परम पूजनीय महंत…

रोडवेज़ बस दुर्घटना के घायलों का हाल जानने एम्स ऋषिकेश पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ,मुआवजे की हुई घोषणा

ऋषिकेश (देहरादून)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरुवार को एम्स अस्पताल, ऋषिकेश पहुंचकर चम्बा-उत्तरकाशी राष्ट्रीय…

You may have missed