Main Story

देहरादून। सूबे के राजकीय महाविद्यालयों में शीघ्र ही 117 योग प्रशिक्षकों की तैनाती की जायेगी। उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिये भर्ती विज्ञप्ति जारी कर दी है। महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षकों को आउटसोर्स के माध्यम से अस्थाई रूप से 11 माह के लिये तैनाती दी जायेगी। इस दौरान इन्हें प्रत्येक दिन 300 रूपये प्रतिवादन अथवा अधिकतम 18 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी को रोजगार प्रयाग पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ योग प्रशिक्षण देने के दृष्टिगत नवीन शैक्षिक सत्र से नियत वेतनमान पर 117 योग प्रशिक्षक तैनात किये जायेंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में विज्ञप्ति जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। राजकीय महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षकों को आउटसोर्स से अस्थाई रूप से 11 माह के लिये रखा जायेगा। इस अवधि में इन्हें प्रति दिन 300 रूपये प्रतिवादन या फिर अधिकतम 18 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा। योग प्रशिक्षक के लिये अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से योग, योग विज्ञान, योग चिकित्सा, योग शिक्षा में स्नातकोत्तर या समकक्ष उपाधि धारक होना जरूरी है। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा योग शिक्षा में प्रतिष्ठित संस्थान से योग, योग विज्ञान, योग चिकित्सा, योग शिक्षा में एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा या समकक्ष उपाधि धारक भी योग प्रशिक्षक पद के लिये आवेदन कर सकता है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास योग शिक्षा में अध्यापन एवं प्रशिक्षण का न्यूनतम दो वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। उक्त अर्हता रखने वाले अभ्यर्थी को रोजगार प्रयाग पोर्टल (तवरहंतचतंलंह.ना.हवअ.पद) पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। रोजगार प्रयाग पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थियों को एक पद के सापेक्ष तीन लोगों को विभाग द्वारा साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार कमेटी के चयन के उपरांत अंतिम चयन सूची आउटसोर्स कंपनी को उपलब्ध कराई जाएगी। जिसके पश्चात चयनित योग प्रशिक्षितों को महाविद्यालयों में तैनाती दी जाएगी। इन  योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति से महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ योगाभ्यास करने का भी अवसर मिलेगा। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत का कहना है कि नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के तहत प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ स्वस्थ रहने के लिये योगाभ्यास भी कराया जायेगा। इसके लिये उच्च शिक्षा विभाग ने आउटसोर्स के माध्यम से योग प्रशिक्षक के 117 अस्थाई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, शीघ्र ही चयनित अभ्यर्भियों को महाविद्यालयों में तैनाती दी जायेगी।

Editor's Picks

Trending Story

आयुष्मान भारत योजना कल 23 सितंबर को लोकार्पित होगी उत्तराखंड में,पौड़ी गढ़वाल में आयोजित होगा समारोह

देहरादून।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट आयुष्मान भारत योजना को कल 23 सितंबर को उत्तराखंड…

संवेदनहीनता : दून अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत पर हुई जाँच मे अस्पताल प्रशासन को दी क्लीन चिट

देहरादून। अपर सचिव स्वास्थ्य श्री युगल किशोर पन्त ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून…

नैनीताल के क्षतिग्रस्त लोअर मालरोड को हल्के वाहनों हेतु खोला गया , जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

नैनीताल – लगभग 33 दिन बाद क्षतिग्रस्त लोअर माल रोड हल्के वाहनों के आवागम के लिए…

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया सीमान्त क्षेत्र धारचूला का दौरा : उत्तराखंड की वीर नारियों को नमन

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के सीमान्तवर्ती क्षेत्र धारचूला के कुमाऊं स्काउट के ओमसी मैदान मै भारतीय सेना…

भाजपा महानगर कार्यालय मे आयोजित काव्यान्जलि मे श्रद्धांजलि दी गई अटल बिहारी वाजपेयी जी को

देहरादून- मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को भाजपा महानगर कार्यालय, परेड ग्राउन्ड में आयोजित…

पहाड़ी क्षेत्रों में रोडवेज बसों की अधिकतम स्पीड 40 किमी निर्धारित की मन्डलायुक्त ने

हल्द्वानी – मण्डल के पर्वतीय क्षेत्रो मे परिवहन निगम की बसें अनियंत्रित गति से दौड…

जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन एवं विधायक संजीव आर्य ने संयुक्त रूप से किया नन्दा देवी महोत्सव का शुभारंभ

नैनीताल –  परम्परागत माॅ नन्दा महोत्सव का शुभारम्भ वैदिक मंत्रों एवं धार्मिक आनुष्ठानों के बीच…

आप के प्रदेश प्रभारी 15 सितम्बर को उत्तराखंड में,चकराता में करेंगे जन-जागृति सभा की अध्यक्षता

देहरादून/चकराता। आम आदमी पार्टी, उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश प्रभारी व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के…

You may have missed