Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

भारतीय साहित्य परिषद की पत्रिका के बुन्देलखन्ड विशेषांक का लोकार्पण छह अप्रैल को

बुन्देलखन्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार तिवारी, (एडवोकेट) समारोह के विशिष्ट…

उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के प्रयासों से पकड़े गए पत्रकारों के हमलावर :निशीथ सकलानी

देहरादून-उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष निशीथ सकलानी ने प्रैस को जारी एक बयान में बताया…

देवभूमि पत्रकार यूनियन के होली मिलन समारोह मे बही देशभक्ति के गीतों की बयार

देहरादून -देवभूमि पत्रकार यूनियन (पंजी) जिला ईकाई द्वारा रंगारंग होली मिलन का आयोजन किया गया।…

You may have missed