Main Story

सौंग बांध पेयजल परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के सीएम ने दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सौंग बांध पेयजल परियोजना पर कार्य शुरू करने के लिए विस्थापन की कार्यवाही जल्द की जाए। जिन प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया जाना उनकी यथासंभव सहमति के आधार पर शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाए। जिन परिवारों को विस्थापन किया जायेगा, उनके लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रभावित परिवारों से बातचीत कर सहमति के आधार पर सामुदायिक भवन, मंदिर, संड़क एवं अन्य कोई निर्माण करने की आवश्यकता हो तो किये जाएं। जमरानी बांध परियोजना पर कार्यों में और तेजी लाने के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये। सौंग बांध पेयजल परियोजना से देहरादून शहर की लगभग 11 लाख आबादी को प्रतिदिन 150 एम.एल.डी. पेयजल की आपूर्ति होगी। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा। बांध के डाउनस्ट्रीम में स्थित 10 गांवों की लगभग 15 हजार आबादी की बाढ़ से सुरक्षा भी होगी। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, एस.एन. पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. धनंजय मोहन, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान, ललित मोहन रयाल, सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर जयपाल सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Editor's Picks

Trending Story

नगर निकाय के चुनावो हेतु अधिकारियों के मध्य दायित्व वितरण किया जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने

नैनीताल-  नागर निकाय सामान्य निर्वाचन-2018 के पारदर्शी, निष्पक्ष, समयबद्ध एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए…

पंचतत्व मे विलीन हुए नारायण दत्त तिवारी, खास से लेकर आम तक शामिल हुए अंतिम यात्रा में

हल्द्वानी- विकास पुरूष पं0 नारायण दत्त तिवारी रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गये। स्व0…

नारायण दत्त तिवारी के पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि कल 21 अक्टूबर को हल्द्वानी मे, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत भी होगे शामिल

हल्द्वानी- पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित नारायण दत्त तिवारी का अन्तिम संस्कार 21 अक्टूबर, रविवार के…

बद्रीनाथ धाम मे सम्मान से नवाजे गए पूर्व सूचना आयुक्त विनोद नौटियाल जी

श्री बदरीनाथ: श्री बदरीनाथ धाम के सिंहद्वार के जीर्णोद्धार में महत्वपूर्ण भूमिका निभानेवाले हेतु श्री…

सबरीमाला मे महिला पत्रकार पर हमले के आरोपियो पर कार्यवाही की मांग की श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने

देहरादून/पलक्कड(केरल)। सबरीमाला में महिला पत्रकार पर हमले से दुखी श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखंड की राष्ट्रीय इकाई…

उत्तराखंड विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है, गहन अध्ययन के बाद वित्त बढाने की करेंगे संस्तुति: वित्त आयोग

नैनीताल- 15वे वित्त आयोग की चार सदस्य टीम बुद्ववार को नैनीताल पहुॅची। कैलाखान हैलीपेड पर…

विधायक द्वय ने किया इंस्टीयूट आफ पैरामेडिकल अलाइड सांइसेज का शुभारंभ

हल्द्वानी- महानगर के ग्रामीण इलाके कुंवरपुर गौलापार में वैदिक मंत्रों के बीच इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल…

You may have missed