Main Story

देहरादून। सूबे के राजकीय महाविद्यालयों में शीघ्र ही 117 योग प्रशिक्षकों की तैनाती की जायेगी। उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिये भर्ती विज्ञप्ति जारी कर दी है। महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षकों को आउटसोर्स के माध्यम से अस्थाई रूप से 11 माह के लिये तैनाती दी जायेगी। इस दौरान इन्हें प्रत्येक दिन 300 रूपये प्रतिवादन अथवा अधिकतम 18 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी को रोजगार प्रयाग पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ योग प्रशिक्षण देने के दृष्टिगत नवीन शैक्षिक सत्र से नियत वेतनमान पर 117 योग प्रशिक्षक तैनात किये जायेंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में विज्ञप्ति जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। राजकीय महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षकों को आउटसोर्स से अस्थाई रूप से 11 माह के लिये रखा जायेगा। इस अवधि में इन्हें प्रति दिन 300 रूपये प्रतिवादन या फिर अधिकतम 18 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा। योग प्रशिक्षक के लिये अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से योग, योग विज्ञान, योग चिकित्सा, योग शिक्षा में स्नातकोत्तर या समकक्ष उपाधि धारक होना जरूरी है। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा योग शिक्षा में प्रतिष्ठित संस्थान से योग, योग विज्ञान, योग चिकित्सा, योग शिक्षा में एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा या समकक्ष उपाधि धारक भी योग प्रशिक्षक पद के लिये आवेदन कर सकता है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास योग शिक्षा में अध्यापन एवं प्रशिक्षण का न्यूनतम दो वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। उक्त अर्हता रखने वाले अभ्यर्थी को रोजगार प्रयाग पोर्टल (तवरहंतचतंलंह.ना.हवअ.पद) पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। रोजगार प्रयाग पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थियों को एक पद के सापेक्ष तीन लोगों को विभाग द्वारा साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार कमेटी के चयन के उपरांत अंतिम चयन सूची आउटसोर्स कंपनी को उपलब्ध कराई जाएगी। जिसके पश्चात चयनित योग प्रशिक्षितों को महाविद्यालयों में तैनाती दी जाएगी। इन  योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति से महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ योगाभ्यास करने का भी अवसर मिलेगा। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत का कहना है कि नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के तहत प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ स्वस्थ रहने के लिये योगाभ्यास भी कराया जायेगा। इसके लिये उच्च शिक्षा विभाग ने आउटसोर्स के माध्यम से योग प्रशिक्षक के 117 अस्थाई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, शीघ्र ही चयनित अभ्यर्भियों को महाविद्यालयों में तैनाती दी जायेगी।

Editor's Picks

Trending Story

कूर्माचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद, देहरादून का दीपावली मेला 4 नवंबर रविवार को

देहरादून। कुमायूं क्षेत्र की रीति-नीति,संस्कृति को उत्तराखंड के कोने कोने तक पहुँचाने में शिद्दत से…

कुल देवी माँ लक्ष्मी की महाआरती चार नवंबर रविवार को महामहिम की गरिमामय उपस्थिति में

देहरादून।वैश्य समाज माँ लक्ष्मी को कुल देवी के रूप में पूजता है।भारतीय वैश्य महासंघ, उत्तराखंड…

बुन्देली संस्कृति को उत्तर भारत के कोने कोने तक पहुँचाने का दायित्व महेन्द्र कुमार तिवारी पर

लखनऊ।बुंदेलखंडियों की आन बान शान की ख्याति से पूरा हिन्दुस्तान वाक़िफ़ है। इस सिलसिले को…

स्वास्थ्य विभाग में मखौल बना सूचना अधिकार क़ानून,अपर निदेशक निपटा रहे हैं विभागीय अपीलें

(सुरेंद्र अग्रवाल द्वारा) देहरादून।उत्तराखंड के स्वास्थ्य महानिदेशालय में विभागीय अपीलीय अधिकारी महानिदेशक स्वास्थ्य हैं परंतु…

मन्डलायुक्त राजीव रौतेला मतदाता सूची पुनरीक्षण के रोल आब्जर्वर नियुक्त,कल 29 अक्टूबर को हल्द्वानी से शुरू करेगें निरीक्षण

हल्द्वानी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कुमाऊं आयुक्त श्री राजीव रौतेला को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम…

प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के प्रयासो से बागियो ने लिए नाम वापस, पार्टी ने किया दावा

देहरादून। निकाय चुनावों में नाम वापसी के आखिरी दिन आज कांग्रेस अध्यक्ष *श्री प्रीतम सिंह*…

नौ की जगह छह नवंबर को केदारनाथ आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

देहरादून।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केदारनाथ धाम में गहरी आस्था है।इसी हेतु उनका नौ नवंबर को…

निकाय चुनाव हेतु मतदान कार्मिकों का 10 एवं 16 नवम्बर को, मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण 12 एवं 19 नवम्बर को

हल्द्वानी- जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिला मजिस्ट्रेट श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि नागर निकाय…

You may have missed