अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी नदीम अहमद ने किया नैनीताल में कार्य भार गृहण ,अधिकारियों -कर्मचारियों ने किया जोरदार स्वागत
नैनीताल- जिला सूचना कार्यालय नैनीताल में नवनियुक्त अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम द्वारा शुक्रवार 6…
देहरादून। सूबे के राजकीय महाविद्यालयों में शीघ्र ही 117 योग प्रशिक्षकों की तैनाती की जायेगी। उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिये भर्ती विज्ञप्ति जारी कर दी है। महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षकों को आउटसोर्स के माध्यम से अस्थाई रूप से 11 माह के लिये तैनाती दी जायेगी। इस दौरान इन्हें प्रत्येक दिन 300 रूपये प्रतिवादन अथवा अधिकतम 18 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी को रोजगार प्रयाग पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ योग प्रशिक्षण देने के दृष्टिगत नवीन शैक्षिक सत्र से नियत वेतनमान पर 117 योग प्रशिक्षक तैनात किये जायेंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में विज्ञप्ति जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। राजकीय महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षकों को आउटसोर्स से अस्थाई रूप से 11 माह के लिये रखा जायेगा। इस अवधि में इन्हें प्रति दिन 300 रूपये प्रतिवादन या फिर अधिकतम 18 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा। योग प्रशिक्षक के लिये अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से योग, योग विज्ञान, योग चिकित्सा, योग शिक्षा में स्नातकोत्तर या समकक्ष उपाधि धारक होना जरूरी है। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा योग शिक्षा में प्रतिष्ठित संस्थान से योग, योग विज्ञान, योग चिकित्सा, योग शिक्षा में एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा या समकक्ष उपाधि धारक भी योग प्रशिक्षक पद के लिये आवेदन कर सकता है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास योग शिक्षा में अध्यापन एवं प्रशिक्षण का न्यूनतम दो वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। उक्त अर्हता रखने वाले अभ्यर्थी को रोजगार प्रयाग पोर्टल (तवरहंतचतंलंह.ना.हवअ.पद) पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। रोजगार प्रयाग पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थियों को एक पद के सापेक्ष तीन लोगों को विभाग द्वारा साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार कमेटी के चयन के उपरांत अंतिम चयन सूची आउटसोर्स कंपनी को उपलब्ध कराई जाएगी। जिसके पश्चात चयनित योग प्रशिक्षितों को महाविद्यालयों में तैनाती दी जाएगी। इन योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति से महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ योगाभ्यास करने का भी अवसर मिलेगा। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत का कहना है कि नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के तहत प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ स्वस्थ रहने के लिये योगाभ्यास भी कराया जायेगा। इसके लिये उच्च शिक्षा विभाग ने आउटसोर्स के माध्यम से योग प्रशिक्षक के 117 अस्थाई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, शीघ्र ही चयनित अभ्यर्भियों को महाविद्यालयों में तैनाती दी जायेगी।
इंजीनियर हमारे राज्य की प्रगति का मुख्य स्तंभः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने दिल्ली से पिथौरागढ़ के लिए प्रारम्भ हो रही एलायंस एयर की हवाई सेवा का किया औपचारिक शुभारम्भ
नैनीताल- जिला सूचना कार्यालय नैनीताल में नवनियुक्त अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम द्वारा शुक्रवार 6…
नैनीताल- जनपद के प्रभारी एवं शहरी विकास मंत्री श्री मदन कोैशिक ने शुक्रवार को नैनीताल क्लब…
देहरादून। श्री श्री जगन्नाथ जी (श्री गुंडिचा )रथ यात्रा समिति श्री राम मंदिर समिति दीप लोक…
जनसंख्या नियंत्रण हेतु दम्पतियो का चयन 10 जुलाई तक सम्पन्न हो जाएगा : डॉ भारती…
देहरादून – सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्राकृतिक न्याय का पालन कर अतिक्रमण की जद में आने…
देहरादून -सहकारिता चुनाव हेतु भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है जिस क्रम में प्रदेश…
देहरादून – प्रदेश में शीघ्र होने वाले सहकारिता चुनाव में भाजपा पूरी ताकत से मुकाबले…
देहरादून। जहां चाह-वहां राह, इस कहावत को उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून की एक शख्सियत पूरी…
नैनीताल। नैनीताल जनपद के मनोरंजन व्यवसाय से जुड़े कारोबारी इन दिनों एक सेवानिवृत्त मनोरंजन कर…
लालकुआं/हल्द्वानी- जिला प्रशासन द्वारा महीेने के पहले मंगलवार को निर्धारित तहसील दिवस का आयोजन अम्बेडकर…