Main Story

देहरादून। सूबे के राजकीय महाविद्यालयों में शीघ्र ही 117 योग प्रशिक्षकों की तैनाती की जायेगी। उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिये भर्ती विज्ञप्ति जारी कर दी है। महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षकों को आउटसोर्स के माध्यम से अस्थाई रूप से 11 माह के लिये तैनाती दी जायेगी। इस दौरान इन्हें प्रत्येक दिन 300 रूपये प्रतिवादन अथवा अधिकतम 18 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी को रोजगार प्रयाग पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ योग प्रशिक्षण देने के दृष्टिगत नवीन शैक्षिक सत्र से नियत वेतनमान पर 117 योग प्रशिक्षक तैनात किये जायेंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में विज्ञप्ति जारी कर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। राजकीय महाविद्यालयों में योग प्रशिक्षकों को आउटसोर्स से अस्थाई रूप से 11 माह के लिये रखा जायेगा। इस अवधि में इन्हें प्रति दिन 300 रूपये प्रतिवादन या फिर अधिकतम 18 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जायेगा। योग प्रशिक्षक के लिये अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से योग, योग विज्ञान, योग चिकित्सा, योग शिक्षा में स्नातकोत्तर या समकक्ष उपाधि धारक होना जरूरी है। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा योग शिक्षा में प्रतिष्ठित संस्थान से योग, योग विज्ञान, योग चिकित्सा, योग शिक्षा में एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा या समकक्ष उपाधि धारक भी योग प्रशिक्षक पद के लिये आवेदन कर सकता है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास योग शिक्षा में अध्यापन एवं प्रशिक्षण का न्यूनतम दो वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। उक्त अर्हता रखने वाले अभ्यर्थी को रोजगार प्रयाग पोर्टल (तवरहंतचतंलंह.ना.हवअ.पद) पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। रोजगार प्रयाग पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थियों को एक पद के सापेक्ष तीन लोगों को विभाग द्वारा साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार कमेटी के चयन के उपरांत अंतिम चयन सूची आउटसोर्स कंपनी को उपलब्ध कराई जाएगी। जिसके पश्चात चयनित योग प्रशिक्षितों को महाविद्यालयों में तैनाती दी जाएगी। इन  योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति से महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ योगाभ्यास करने का भी अवसर मिलेगा। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत का कहना है कि नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के तहत प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ स्वस्थ रहने के लिये योगाभ्यास भी कराया जायेगा। इसके लिये उच्च शिक्षा विभाग ने आउटसोर्स के माध्यम से योग प्रशिक्षक के 117 अस्थाई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, शीघ्र ही चयनित अभ्यर्भियों को महाविद्यालयों में तैनाती दी जायेगी।

Editor's Picks

Trending Story

नैनीताल से उत्तराखंड को मिली विश्व पटल पर मिली विशिष्ट पहचान : राज्यपाल

नैनीताल –  प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती बैबी रानी मौर्या मंगलवार को अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार नैनीताल…

उत्तराखंड उच्च न्यायालय के स्टाफ एवं अधिवक्ताओं के बच्चों की देखरेख के लिए क्रैच का हुआ शुभारंभ

नैनीताल – उत्तराखण्ड हाईकोर्ट के अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं व अधिवक्ता क्लर्क के 06 माह से 06…

गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित क्षेत्रीय परिषद की बैठक में प्रतिभाग किया मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने

लखनऊ/देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सोमवार को केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह की…

अलमोड़ा को पयर्टन मानचित्र पर उभारने की सार्थक पहल, 20 से 22 अक्टूबर तक अलमोड़ा महोत्सव का होगा आयोजन

नैनीताल – उत्तराखण्ड सरकार की पहल पर अल्मोड़ा जिले में पहली बार आयोजित हो रहा…

अरुण प्रताप बने जर्नलिस्ट यूनियन आफ उत्तराखंड के निर्विरोध अध्यक्ष

देहरादून। जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी का द्विवार्षिक अधिवेशन आज सर्वे चौक के…

आयुष्मान भारत योजना के तहत हुए पांच लाख से अधिक लाभार्थी चिन्हित, देहरादून में मुख्यमंत्री ने बांटे गोल्डन कार्ड

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सालय, डालनवाला देहरादून में…

जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने आन लाइन मानचित्र प्रणाली का किया शुभारंभ

हल्द्वानी – जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण श्री विनोद कुमार सुमन ने शनिवार को प्राधिकरण कार्यालय…

इनवेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर सचिव पयर्टन दिलीप जावलकर ने ऋषिकेश मे की बैठक

देहरादून। सचिव पर्यटन श्री दिलीप जावलकर द्वारा राज्य में आयोजित होने वाले आगामी सम्मिट की…

रुड़की मे अलवर वाले बाबा के सानिध्य में संगीतमय सुन्दरकान्ड का आयोजन कल 23 सितंबर को

रुड़की/देहरादून। श्री श्री 1008 श्री अलवर वाले बाबा जी पंडित राम गोपाल शर्मा जी महाराज के…

You may have missed