आज दूसरे दिन भी मिली राहत, नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज दूसरे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं। बीते शनिवार को डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ था जबकि पेट्रोल की कीमत 29 से 30 पैसे तक बढ़ी थी।

आज भी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 101.84 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.87 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.83  रुपये व डीजल की कीमत 97.45 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 102.08 रुपये जबकि डीजल का दाम 93.02 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 100 के पार है यहां पेट्रोल 102.49 रुपये लीटर है तो डीजल 94.39 रुपये लीटर है।

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 89.87  101.84
मुंबई 97.45 107.83 
कोलकाता 93.02 102.08  
चेन्नई 94.39 102.49
(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।) 

इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव
मध्यप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बंगलूरू में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed