श्री पृथ्वी नाथ महादेव मंदिर 8 से 18 अगस्त तक शिव महापुराण का आयोजन, कल दोपहर दो बजे से शहर में निकलेगी तिरंगा यात्रा

देहरादून – परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज सेवा दल की बैठक मंदिर में संपन्न हुई जिसमें आगामी 8 अगस्त 2018 से 18 अगस्त 2018 तक होने वाले शिवमहापुराण कार्यक्रम को अंतिम रुप दिया गया।

सेवा दल द्वारा अवगत करवाया गया कि शिव महापुराण की कथा की कलश यात्रा जो देश प्रेम को समर्पित होगी। कल दोपहर 2:00 बजे श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर से महिलाओं के साथ प्रारंभ होगी मंदिर से चलकर यात्रा श्री झंडे जी बाजार श्री रामलीला बाजार से होते हुए भारती साड़ी के पीछे से बाबूगंज दर्शनी गेट से होते हुए लक्खीबाग चौकी के सामने से आढत बाज़ार होते हुए पुनः मंदिर में ही विश्राम लेगी। यात्रा की विशेषता तिरंगा की थीम होगी जो अपने देश प्रेम को संबोधित होगी। समस्त मातृशक्ति एक जैसी परिधान में शीर्ष पर सुंदर सजे कलश में पवित्र गंगाजल लेकर चलेंगी। इसके पश्चात 4:00 बजे से 7:00 बजे तक मंदिर में मथुरा वृंदावन के पूज्य व्यास श्री ललित सारस्वत जी द्वारा शिव महापुराण की कथा का वाचन किया जाएगा। शिव महापुराण की कथा 8 अगस्त से आगामी 18 अगस्त 2018 तक मंदिर में प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक संपन्न होगी। 18 तारीख को हवन एवं 19 तारीख को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा कथा में सुंदर झांकियां व भजन कीर्तन भी होंगे।
इस अवसर पर मंदिर में सर्व श्री दिगंबर भागवत पुरी जी दिगंबर दिनेश पुरी जी राजेंद्र आनंद नवीन गुप्ता विक्की गोयल दिलीप सैनी विनोद अग्रवाल ललित आहूजा अनुराग गोयल अनुराग गुप्ता पंकज शर्मा दीपक मित्तल आदि सेवादार व श्रद्धालु उपस्थित थे।उक्त जानकारी सेवादार संजय गर्ग द्वारा मीडिया को प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित राज्योत्सव समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ से पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री का देवभूमि आगमन प्रदेशवासियों के लिए खुशी और गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता की मजबूत नींव रखी थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री के मार्गदर्शन में देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने, नागरिकता संशोधन अधिनियम तथा तीन नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूती प्रदान की गई है। आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से देश में शांति एवं विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। वहीं, सहकार से समृद्धि अभियान के माध्यम से किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस कलर प्रदान किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के समस्त अधिकारियों, जवानों और प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 नवंबर को उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सम्मान करते हुए पृथक उत्तराखण्ड राज्य के सपने को साकार किया था। आज राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य आंदोलनकारियों की आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकसित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।